लाइव न्यूज़ :

बंगाल के ‘एक रुपये का डॉक्टर’ ने अपना पद्म श्री पुरस्कार मरीजों को समर्पित किया

By भाषा | Updated: January 26, 2020 22:39 IST

डॉ. बनर्जी इस साल पश्चिम बंगाल से पद्मश्री के लिए चुने गये चार शख्सियतों में एक हैं। डॉ. बनर्जी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मैं 57 सालों से मरीजों का इलाज कर रहा हूं। यह पद्मश्री उनकी के चलते संभव हुआ है। मैं इस पुरस्कार को उन्हें समर्पित करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. बनर्जी इस साल पश्चिम बंगाल से पद्मश्री के लिए चुने गये चार शख्सियतों में एक हैं। डॉ. बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैं 57 सालों से मरीजों का इलाज कर रहा हूं। यह पद्मश्री उनकी के चलते संभव हुआ है। मैं इस पुरस्कार को उन्हें समर्पित करता हूं।’’

महज एक रुपये में गरीब मरीजों का इलाज करने को लेकर पश्चिम बंगाल के बोलपुर के बाशिंदों के बीच ‘एक टकार डॉक्टर’ के रूप में चर्चित डॉक्टर सुशोवन बनर्जी ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर शनिवार को इसका श्रेय उन लोगों को दिया ‘जिनके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’

डॉ. बनर्जी इस साल पश्चिम बंगाल से पद्मश्री के लिए चुने गये चार शख्सियतों में एक हैं। डॉ. बनर्जी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मैं 57 सालों से मरीजों का इलाज कर रहा हूं। यह पद्मश्री उनकी के चलते संभव हुआ है। मैं इस पुरस्कार को उन्हें समर्पित करता हूं।’’

बीरभूम जिले के बोलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फोनकर उन्हें बधाई दी जिनके साथ उनका मधुर संबंध है। उन्होंने अपनी दबी हुई हंसी के साथ कहा, ‘‘श्री मुखर्जी मुझे छोटे भाई के रूप में देखते हैं। उन्होंने शनिवार शाम को मुझे फोन कर बधाई दी। मैं उनसे कहा कि एक भाई भारत रत्न है तब दूसरे को भी कुछ मिलना ही चाहिए।’’

पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें यह जानकारी आश्चर्य हुआ कि वह इस साल पद्म पुरस्कारों की सूची में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस विधायक था। मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना। तथापि, मैं उनका आभारी हूं।’’

बनर्जी के अलावा पद्म श्री के लिए पश्चिम बंगाल के तीन अन्य शख्सियतों- डॉ. अरूणोदय मंडल (मेडिसिन), काजी मासूम अख्तर (साहित्य एवं शिक्षा) और मणिलाल नाग (कला) को भी चुना गया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातापद्म अवॉर्ड्सलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील