दिल्ली में जेल के अंदर हमले में एक कैदी की मौत
By भाषा | Updated: October 31, 2021 00:24 IST2021-10-31T00:24:13+5:302021-10-31T00:24:13+5:30

दिल्ली में जेल के अंदर हमले में एक कैदी की मौत
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली के मंडोली जेल में कैदियों के हमले में गंभीर रूप से घायल 39 वर्षीय एक कैदी की अस्पताल में मौत हो गई।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंडोली में जेल नंबर 15 में कैदी महेश के ऊपर शुक्रवार दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर उसी वॉर्ड के दो अन्य कैदियों ने धारदार वस्तु से हमला कर दिया। हमले में महेश के सिर पर गंभीर चोटे आईं और उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।
अधिकारी ने बताया कि कैदी की हालत गंभीर बनी हुई थी और शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे उसकी मौत हो गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।