लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:05 IST

Open in App

कठुआ, 12 अगस्त जम्मू-कश्मीर में एक पुलिसकर्मी की उसके सहयोगी ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कल देर रात जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) में हुई जब चयन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) इकबाल सिंह ने हवलदार मोहम्मद यूनुस पर कथित रूप से गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि यूनुस को तुरंत कठुआ में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश कोतवाल ने कहा कि दो पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई और उनमें से एक ने अपनी सरकारी राइफल से गोली चला दी, जिससे दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?