लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में फोर्ट विलियम की दीवार से टकराई बस, एक पुलिसकर्मी की मौत, 13 घायल

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:19 IST

Open in App

कोलकाता, एक जुलाई सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम के द्वार से जुड़ी दीवार से एक बस के टकरा जाने के कारण बृहस्पतिवार को एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेटियाब्रूज से हावड़ा जा रही मिनीबस ने दोपहर साढ़े 12 बजे हेस्टिंग्स इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार एक कांस्टेबल को टक्कर मार दी और इसके बाद ब्रिटिश कालीन किले की दीवार से टकरा गयी। कोलकाता पुलिस रिजर्व बल में कार्यरत विवेकानंद देव को सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल (एसएसकेएम) अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘क्रेन की मदद से बस को वहां से हटाने के बाद पुलिसकर्मी को निकाला गया।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे और रफ्तार कम करने के दौरान यह एक पेड़ और फिर दीवार से टकरा गयी।’’

हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा करने वाले कोलकाता पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल