लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति से 72 लाख रुपये की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:37 IST

Open in App

ठाणे, 28 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक गिरोह ने जांच उपकरण में निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 72 लाख रुपये ठग लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को एक शिकायत के आधार पर नूर-उल-हुदा खान (37) को गिरफ्तार किया, जबकि छह और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई, जिन्होंने छह साल की अवधि में पीड़ित के साथ धोखाधड़ी की।

उन्होंने बताया कि भिवंडी संभाग के शांति नगर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को एक जांच उपकरण में निवेश करने का लालच दिया, जिसके बारे में उनका कहना था कि इसे अमेरिका स्थित एक प्राधिकरण को करोड़ों में बेचा जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि गिरोह ने 2016 और 2021 के बीच विभिन्न तरीके से पीड़ित से 72 लाख रुपये एकत्र किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो