लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: नोएडा में कोरोना संक्रमण का पांचवां मामला, पूरी सोसायटी को किया गया सील

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2020 17:33 IST

गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के सेक्टर 74 से कोरोना वायरस (Coronavirus) का एक नया मामला सामने आया है। यहां सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के रहने वाले के एक निवासी वायरस से संक्रमित है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम बुद्ध नगर से सामने आया कोरोना वायरस का नया मामलागौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने दिए घरों से न निकलने के आदेश

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नया मामला गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से आया है। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के सेक्टर 74 में स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी (Supertech Capetown Society) के एक निवासी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। नोएडा में कोरोना संक्रमण का ये पांचवां मामला है।

मामला सामने आने के बाद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोसाइटी को दो दिन तक सील करने के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में अब ये सोसायटी 23 मार्च तक पूरी तरह से सील रहेगी। अगले आदेश आने तक यहां कोई आवाजाही नहीं होगी। हालांकि, जरूरी चीजों की आपूर्ति जारी रहेगी। डीएम ने सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों को अपने घरों के अंदर रहने के आदेश दिए हैं। 

आपको बताते चलें कि भारत में कोरोना वायरस के आकड़ें शनिवार सुबह तक 259 तक पहुंच चुके हैं। वहीं, इस वायरस की वजह से हुईं मौतों की बात की जाए तो अब तक इससे 4 मौतें हो चुकी हैं। ये मौतें पंजाब, मुंबई, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हुई हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे की वजह से केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी राज्य सरकारों ने जनता को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दी है। 

इसके अलावा कल (22 मार्च) को 'जनता कर्फ्यू' का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, बीते गुरुवार (19 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सभी देशवासियों से अपील की थी कि वो 22 मार्च को आयोजित 'जनता कर्फ्यू' का समर्थन करें और इस दिन सुबह 7 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलें। 

दरअसल, अभी तक कोविड-19 (Covid-19) का एंटीडोट तैयार नहीं हो पाया है, लेकिन इससे संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया