लाइव न्यूज़ :

हाथरस में दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्‍यक्ति की हत्‍या

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:39 IST

Open in App

हाथरस (उत्तर प्रदेश) एक मार्च हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के गांव नोजरपुर में सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरीश कुमार शर्मा निवासी नोजरपुर आज अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहे थे तभी एक चार पहिया वाहन में चार पांच लोग आए और खेत में आते ही उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से अमरीश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि वह हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos