लाइव न्यूज़ :

बागपत में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्‍या

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:09 IST

Open in App

बागपत (उप्र), 20 फरवरी बागपत जिले में शनिवार को दो लोगों ने रुपयों के लेन-देन के कथित विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

पुलिस के अनुसार मलकपुर-बोहला मार्ग पर सुबह एक व्यक्ति को गोली मारकर बाइक सवार दो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख़्त छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव के 38 वर्षीय ओमदेव चौधरी के रूप में हुई है जबकि हत्या के आरोपी भी बदरखा गांव के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बताया कि घटना के समय ओमदेव बुलेट पर अपनी ससुराल फैजपुर निनाना गांव जा रहा था और जब वह मलकपुर गांव से आगे निकला तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और सीने में गोली मार दी।

कोतवाल के अनुसार मृतक के परिजनों ने बदरखा गांव के ही विपिन और अक्षय पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उन्‍होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि ओमदेव पर विपिन के दो लाख रुपये उधार थे और ओमदेव रुपये वापस नहीं कर रहा था।

उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि इसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल