लाइव न्यूज़ :

दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चार घायल: पुलिस

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:20 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 30 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में मंगलवार को दो समूहों के बीच किसी पुरानी दुश्मनी को लेकर हुई झड़प में 38 वर्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने कहा कि यह घटना जिले के रतनपुरी पुलिस थानाक्षेत्र के फुलट गांव में हुई और इसमें आग्नेयास्त्रों एवं धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित ग्यारह व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है, जो फरार हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

पुलिस ने मृतक की पहचान संजय के रूप में की है।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि झड़प एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच हुई हुई। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह