लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जन्मदिन समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च दिल्ली के नजफगढ़ में जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी के बाद 28 वर्षीय व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नजफगढ़ के एक फार्महाउस में बृहस्पतिवार को अनुज शर्मा नामक व्यक्ति के छोटे भाई की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इस दौरान हुई कहासुनी के बाद आरोपी नवीन कुमार ने अनुज को गोली मार दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नवीन और अनुज के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी। नशे में धुत आरोपी ने अनुज को गोली मारी और फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी सर्विलांस और आरोपी की कॉल डिटेल का इस्तेमाल कर शुक्रवार को बाबा हरिदास नगर से नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ''आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने के लेकर उसका अनुज के साथ झगड़ा हुआ था और वह नशे की हालत में था। लिहाजा उसने गोली चला दी।''

पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास से अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र