लाइव न्यूज़ :

एक व्यक्ति ने वीडियो में महमूद गजनी एवं मोहम्मद बिन कासिम की तारीफ की, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:30 IST

Open in App

सोमनाथ (गुजरात), 16 मार्च सोशल मीडिया पर आये एक वीडियो में सोमनाथ मंदिर में लूट-पाट करने वाले महमूद गजनी और अरब आक्रांता मोहम्मद बिन कासिम की तारीफ करने पर धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर यह वीडियो शूट किया गया है। उसमें आरोपी, महमूद गजनी द्वारा मंदिर में की गयी लूटपाट की ऐतिहासिक घटनाओं को कथित रूप से याद करते हुए और उसकी एवं बिन कासिम की तारीफ करते हुए सुना जा रहा है।

सोमनाथ मंदिर न्यास के प्रबंधक विजयसिंह चावड़ा ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गिर सोमनाथ के पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह वीडियो किसी बाहर के व्यक्ति ने बनाया है जो सालभर पहले सोमनाथ आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे