लाइव न्यूज़ :

देवरिया में एक व्यक्ति की हत्या

By भाषा | Updated: December 11, 2020 12:09 IST

Open in App

देवरिया (उप्र), 11 दिसंबर देवरिया जिले में एक दुकानदार की एक सेवानिवृत्त दरोगा ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता (65) का उनके घर के बगल में रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा रामायण बारी से भूमि को लेकर विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र प्रमोद ने अपने आरोप में कहा है कि रामायण बारी बृहस्पतिवार सुबह उसके मकान के आगे बनी चारदीवारी को तोड़कर खूंटा गाड़ रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोप के अनुसार जब गुप्ता ने इसका विरोध किया तो बारी ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए और बीच बचाव करने आए कई लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान गुप्ता की मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं ने मईल थाना गेट के आगे शव को रखकर मईल बरठा मार्ग को कई घंटे तक जाम कर दिया था। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में चार नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष की तलाश करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?