लाइव न्यूज़ :

समुद्र में एक जहाज के साथ मामूली दुर्घटना के बाद मात्स्यिकी नौका से एक व्यक्ति लापता

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ फरवरी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में विझिनजाम तट के पास समुद्र में एक जहाज के साथ ‘मामूली दुर्घटना’ हो जाने के बाद मछली पकड़ने वाली एक नौका से एक व्यक्ति कथित रूप से लापता है । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विझिनजाम तटीय पुलिस ने बताया कि आठ फरवरी को शाम साढ़े सात बजे इस हादसे के बाद मछली पकड़ने वाली एक नौका से 49 वर्षीय शाहुल हामिद पानी में गिर गया।

पुलिस ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ तीन लोग मछली पकड़ने गये थे और विझिनजाम तट से करीब 72 किलोमीटर की दूर पर यह घटना घटी। दो मंगलवार सुबह लौट आये।’’

बच गये इन दोनों ने बताया कि दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर नहीं हुई तथा नौका को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा, थोड़ी बहुत खरोंच लगीं।

पुलिस ने कहा, ‘‘ वे नौवहन चैनल में मछली पकड़ रहे थे और जब उन्होंने एक अन्य बड़ा जहाज को देखा तो उन्होंने जाल को काटकर वहां से हटने का प्रयास किया । लेकिन दुर्भाग्य से वे ऐसा नहीं कर पाये एवं एक मामूली हादसा हो गया। हामिद नौका से गिर गया।’’

पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग