लाइव न्यूज़ :

दो ट्रकों के बीच टक्कर के कारण एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

By भाषा | Updated: January 12, 2021 12:56 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 12 जनवरी बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में मंगलवार सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे महोखर गांव में बाईपास के नजदीक दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बांदा से बालू लादकर फतेहपुर जा रहे ट्रक के चालक पूरन (30) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि फतेहपुर से बांदा आ रहे खाली ट्रक का चालक रोहित यादव (32) और उसका खलासी मिंकू ट्रक के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए चालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ ने बताया कि दोनों घायल बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि मृतक फतेहपुर जिले के ललौली क्षेत्र में रहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए