लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली में गोलीबारी की अलग-अगल घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च उत्तर पूर्व दिल्ली में पिछले दो दिनों में गोलीबारी की तीन घटनाओं में 47 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुयी पहली घटना में सुहेल और गाजी नाम के व्यक्तियों ने जाफराबाद इलाके में बाइक मैकेनिक अल तस्लीम को निशाना बनाते हुए गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सुहेल को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गाजी को शनिवार को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार सुहेल हाल ही में बाइक की मरम्मत करवाने तस्लीम की दुकान पर गया था। तस्लीम ने उसे इंतजार करने के लिये कहा क्योंकि वह किसी और कार्य में व्यस्त था। इसके बाद, सुहेल ने गाजी के साथ मिल कर तस्लीम पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को खजूरी खास में हुयी दूसरी घटना में अज्ञात हमलावरों ने शोराब अंसारी (47) नाम के एक व्यक्ति की उसकी दुकान में गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अंसारी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अंसारी को पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारी गयी थी । उन्होंने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि शनिवार को ही जाफराबाद में मनोज शर्मा (42) पर गोली चलाई गई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने इस सिलिसले में रविवार को इकबाल को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि थूकने को लेकर हुये विवाद में आरोपी ने गोली चलाई थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) संजय कुमार सैन ने बताया कि पुलिस की कई टीमें इन मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे