आगरा में कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:33 IST2020-11-29T20:33:47+5:302020-11-29T20:33:47+5:30

आगरा में कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
आगरा, 29 नवम्बर उत्तर प्रदेश में आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मथुरा की ओर से आ रही एक कार के डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में मारे गये व्यक्ति की पहचान रोहित चौहान के रूप में हुई है।
डौकी थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा ले जाया गया है जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।