महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:29 IST2021-07-06T22:29:41+5:302021-07-06T22:29:41+5:30

One person killed in tiger attack in Chandrapur district of Maharashtra | महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

नागपुर, छह जुलाई महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक जंगल में मंगलवार दोपहर को बाघ ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को हमला कर उस समय मार डाला जब वह अपने मवेशी चरस रहा था। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक रमेश वाघड़ अपने मवेशियों को चरा रहा था, तभी ब्रह्मपुरी वन मंडल के तलोदी रेंज में जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया।

मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), चंद्रपुर के एक बयान में कहा गया है, "आज दोपहर करीब 1.30 बजे तलोदी रेंज, ब्रह्मपुरी मंडल में बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person killed in tiger attack in Chandrapur district of Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे