लाइव न्यूज़ :

शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत: पुलिस

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बीच गोलीबारी में कथित रूप से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना पर कश्मीर घाटी की मुख्य धारा की पार्टियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और मामले की जांच की मांग की।

मारे गए व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, ‘‘सुबह करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने शोपियां में बाबापोरा में सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन के नाका दल पर हमला किया।’’

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने गोलीबारी का जवाब दिया और ‘‘दोनों ओर से हुई गोलीबारी’’ में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ‘पहले गोली मारो’ की नीति लोगों को और दूर करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ उसे गोली मारी गई और उसके झोले में कोई हथियार या विस्फोटक नहीं था, वह फल और सब्जी लेकर जा रहा रहा था। यह ‘पहले गोली मारो’की नीति लोगों को और दूर करेगी। यह कश्मीर के लोगों और युवाओं को दोस्त बनाने का तरीका नहीं है।’’

दरअसल उमर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शनिवार की उस टिप्पणी का संदर्भ दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कश्मीर के युवाओं को दोस्त बनाना चाहते हैं।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह दुखद है कि सशस्त्र बल कश्मीर में ‘ इतनी अधिक छूट के साथ कार्य करते हैं।’ उन्होंने कहा,‘‘एक और निर्दोष कश्मीरी शोपियां में कथित तौर पर सीआरपीएफ द्वारा मारा गया। यह दुखद है कि सशस्त्र बल बहुत कम संयम दिखाते हैं। मैं उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

माकपा नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने प्राधिकारियों से मामले की गंभीर जांच करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

उन्होंने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ जिन परिस्थितियों में असैन्य व्यक्ति को गोली मारी गई, उसकी जांच करने की जरूरत है। अमूल्य मानव जीवन खो देना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी नृशंस घटना की निंदा काफी नहीं है।’’तारिगामी ने पीड़ित के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह