लाइव न्यूज़ :

शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत: पुलिस

By भाषा | Updated: October 25, 2021 00:09 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को कथित रूप से आतंकवादियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना पर कश्मीर घाटी की मुख्य धारा की पार्टियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और मामले की जांच की मांग उठायी। मारे गए व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया, ‘‘सुबह करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने शोपियां में बाबापोरा में सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन के नाका दल पर हमला किया।’’

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने गोलीबारी का जवाब दिया और ‘‘दोनों ओर से हुई गोलीबारी’’ में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पुलिस को शोपियां के बाबापोरा में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के दल पर हमले और मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक की मौत की सूचना मिली।

प्रवक्ता ने कहा, '' शुरुआती जांच और चश्मदीदों के बयान से पता चला है कि आतंकियों ने सीआरपीएफ दल पर हमला किया, जिसके सीआरपीएफ दल ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान, आतंकवादियों के एक सहयोगी ने सीआरपीएफ जवान की सर्विस राइफल छीन ली, जिसे चुनौती दी गई और रुकने का आदेश दिया गया। हालांकि, वह उसी दिशा में भागता रहा जिस तरफ से सीआरपीएफ दल गोली चला रहा था और इस बीच दोनों ओर जारी गोलीबारी के दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया।''

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में जैनापोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

वहीं, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ‘पहले गोली मारो’ की नीति लोगों को और दूर करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ उसे गोली मारी गई और उसके झोले में कोई हथियार या विस्फोटक नहीं था, वह फल और सब्जी लेकर जा रहा रहा था। यह ‘पहले गोली मारो’की नीति लोगों को और दूर करेगी। यह कश्मीर के लोगों और युवाओं को दोस्त बनाने का तरीका नहीं है।’’

दरअसल उमर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शनिवार की उस टिप्पणी का संदर्भ दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कश्मीर के युवाओं को दोस्त बनाना चाहते हैं।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह दुखद है कि सशस्त्र बल कश्मीर में ‘ इतनी अधिक छूट के साथ कार्य करते हैं।’ उन्होंने कहा,‘‘एक और निर्दोष कश्मीरी शोपियां में कथित तौर पर सीआरपीएफ द्वारा मारा गया। यह दुखद है कि सशस्त्र बल बहुत कम संयम दिखाते हैं। मैं उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

माकपा नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने प्राधिकारियों से मामले की गंभीर जांच करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

उन्होंने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ जिन परिस्थितियों में असैन्य व्यक्ति को गोली मारी गई, उसकी जांच करने की जरूरत है। अमूल्य मानव जीवन खो देना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी नृशंस घटना की निंदा काफी नहीं है।’’तारिगामी ने पीड़ित के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों