लाइव न्यूज़ :

ग्रटेर नोएडा में कथित शराब के नशे में मारपीट, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:22 IST

Open in App

नोएडा, नौ फरवरी ग्रेटर नोएडा के बीटा- दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में कथित शराब के नशें में तीन लोगों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि गाजियाबाद और बुलंदशहर के रहने वाले तीन रिश्तेदार बीती रात को सेक्टर 36 स्थित एक मकान में बैठकर पार्टी कर रहे थे।

उन्होंने खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर तीनों में विवाद हो गया, तथा वे आपस में मारपीट करने लगे।

उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाली पूजा नामक एक महिला के घर का दरवाजा इन लोगों ने खटखटाना शुरू कर दिया जिसपर महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, तथा जांच के दौरान पता चला कि तीनों शराब के नशे में धुत्त हैं, तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में तथा दो को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीसीपी ने बताया कि उपचार के दौरान ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती उधम सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतक तथा अन्य दो लोग आपस में रिश्तेदार हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक उधम सिंह के परिजनों ने उनके साथ पार्टी कर रहे अन्य दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए