लाइव न्यूज़ :

ट्रक और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:19 IST

Open in App

बांदा (उप्र), सात फरवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरहण्ड गांव के पास रविवार सुबह ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में खुरहण्ड गांव के पास एक ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत में कार सवार जीतू पाल (36) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

उन्होंने बताया कि सभी कार सवार कानपुर नगर के रहने वाले हैं और चित्रकूट में कामदगिरि भगवान के दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा सेवा के चिकित्सक डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जीतू पाल को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और पोस्टमॉर्टम के लिए उसका शव मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बाकी चार अन्य गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट