लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बारामूला में दो पक्षों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 मई जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में जमीन के विवाद के चलते हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद चार लोगों को इस अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस को शिकायत मिली कि बारामूला के चाकलू में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में गुलाम दीन गाजी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और घायल व्यक्ति को बारामूला के जीएमसी ले जाया गया। गाजी को आगे के इलाज के लिए वहां से श्रीनगर के सौरा स्थित एसकेआईएमएस भेज दिया गया। लेकिन घायल गाजी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस अपराध में कथित रूप से शामिल होने को लेकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चारों उसी गांव के हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, एक अन्य आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

प्रवक्ता के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से एक ट्रैक्टर जब्त किया है और वह मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया