लाइव न्यूज़ :

आगरा में ट्रक से टकराकर बस गढ्डे में गिरी, एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:45 IST

Open in App

आगरा,17 जनवरी आगरा में रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इकतारा गांव के पास कोहरे के चलते एक बस के ट्रक से टकराकर गढ्डे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही एक बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गयी और अनियंत्रित होकर गढ्डे में जा गिरी। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच यात्री घायल हो गए।

डौकी थाने के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: लोकमत के चेयरमैन विजय दर्डा 'संसदीय पुरस्कार' के मंच से बोले- 'लोकमत का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही'

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह