लाइव न्यूज़ :

रेल पटरी के मरम्मत कार्य के दौरान मचान गिरने से एक व्यक्ति की मौत, आठ अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 11, 2021 11:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च पूर्वी दिल्ली में एक रेल पटरी के मरम्मत कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को एक मचान के ढह जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यमुना खादर के निकट हुए इस हादसे में राजस्थान में अलवर जिले के निवासी शहजाद की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का यहां जग प्रवेश अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने बताया कि हादसे में हताहत हुए सभी श्रमिक मरम्मत का काम कर रहे थे और मचान पर खड़े थे।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शकरपुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 287(मशीनरी के संबंध में लापरवाही बरतने), 337 (दूसरों का जीवन या उनकी निजी सुरक्षा को खतरे में डालकर नुकसान पहुंचाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए