लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गोली से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:18 IST

Open in App

अगरतला (त्रिपुरा), दो फरवरी दक्षिण त्रिपुरा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के समीप मवेशी तस्करों के साथ कहासुनी के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मी द्वारा गोली चलाने से 23 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार सोमवार को देवीपुर गांव में जब मवेशी तस्करों का एक समूह मवेशियों की बांग्लादेश में तस्करी कर रहा था तो बीएसएफ कर्मियों ने उसे रोका।

पुलिस का कहना है कि उसी बीच बीएसएफ कर्मियों एवं मवेशी तस्करों के बीच कहासुनी हो गयी और बीएसएफ के कर्मी ने गोली चला दी। गोली जाशिम मियां को लगी और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

जाशिम के पिता खलिक मियां ने आरोप लगाया कि वह गाय देखने सीमा के पास गये थे । तभी बीएसएफ कर्मियों ने उन्हें गालियां दीं । इस बीच उनका बेटा उन्हें बचाने पहुंचा लेकिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी एवं बीएसएफ कर्मी ने गोली चला दी।

ग्रामीणों ने दावा किया है कि स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके जाशिम का अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली मवेशियों की तस्करी या किसी अवैध घटना कोई लेना-देना नहीं था।

हालांकि सोमवार की रात को जारी की गयी बीएसफ की विज्ञप्ति के अनुसार सात आठ मवेशी तस्कर, मवेशियों की तस्करी के इरादे से सीमा के खंभे को नुकसान पहुंचा रहे थे और जब बीएसएफ कर्मियों ने विरोध किया तब वे उन पर लाठियों एवं छुरे से हमला करने के लिए टूट पड़े जिससे एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञप्ति के अनुसार जब बड़ी संख्या में लोगों ने बीएसएफ कर्मियों को घेर लिया जब खतरा भांपकर उन्होंने गोलिया चला दीं और एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र