मंडी में अवैध खनन से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:11 IST2021-08-20T16:11:18+5:302021-08-20T16:11:18+5:30

One person killed, another injured in landslide caused by illegal mining in Mandi | मंडी में अवैध खनन से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

मंडी में अवैध खनन से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को अवैध रेत खनन से हुए भूस्खलन में 57 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी एक राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि करसोग तहसील के फिरनू गांव में अवैध बालू खनन के कारण हुए भूस्खलन में अपराह्न करीब 11 बजे नंद लाल की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि तेवान गांव का रहने वाला एक अन्य व्यक्ति राम कृष्ण भी इस घटना में घायल हो गया।उन्होंने बताया कि कृष्ण को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person killed, another injured in landslide caused by illegal mining in Mandi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे