लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में भीषण चक्रवाती तूफान से एक व्यक्ति की मौत, 21 घायल

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:22 IST

Open in App

बीजिंग, 13 अक्टूबर (एपी) हांगकांग में बुधवार को आए भीषण उष्णकटिबंधीय तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। तूफान के मद्देनजर शहर के अधिकारियों ने स्कूलों की कक्षाएं, शेयर बाजार कारोबार और सरकारी सेवाओं को स्थगित कर दिया।

तूफान ‘कोम्पासु’ चीन के दक्षिणी द्वीप हैनान प्रांत से टकराने से पहले दक्षिण चीन सागर में चला गया ।

तूफान बुधवार दोपहर को हैनान में पहुंचा। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने ग्वांगडोंग प्रांत के लिए प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द कर दीं।

हांगकांग के दक्षिणी हिस्से से होकर गुजरते समय तूफान ने भारी तबाही मचाई और 21 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।

हांगकांग वेधशाला ने कहा कि तूफान के हैनान की ओर बढ़ने और फिर उत्तरी वियतनाम में दस्तक देने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘कोम्पासु’ के कारण पहले उत्तरी फिलीपीन में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग अब भी लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया