लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 20 घायल

By भाषा | Updated: November 21, 2020 23:17 IST

Open in App

अगरतला, 21 नवंबर उत्तरी त्रिपुरा जिले के पानीसागर में असम-अगरतला राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। ये लोग पड़ोसी राज्य मिजोरम से आए ब्रू प्रवासियों को त्रिपुरा में बसाने का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पानीसागर राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर जमा हुए और उसे बंद कर दिया। उन्होंने सरकार से ब्रू प्रवासियों को त्रिपुरा में बसाने की योजना वापस लेने की मांग की।

बंगाली और स्थानीय मिजो समुदाय की संयुक्त आंदोलन समिति (जेएमसी) ने इस मुद्दे पर सोमवार से पांच दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है, जिसके तहत उन्होंने शनिवार को राजमार्ग-8 को बंद कर दिया।

केन्द्र सरकार ने इस साल जनवरी में एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे जिसके तहत, त्रिपुरा के राहत शिविरों में रह रहे ब्रू समुदाय के लोगों को वापस जाने के लिये मजबूर नहीं किया जाएगा।

शनिवार को हालात उस समय खराब हो गए जब पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) समेत अर्धसैनिक बलों के एक बड़े दस्ते की सड़क खाली कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई।

पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और बाद में गोलीबारी की , जिसमें प्रदर्शन में शामिल 40 वर्षीय व्यक्ति श्रीकांत दास की मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि पुलिस को अपने बचाव के लिये गोली चलानी पड़ी क्योंकि भीड़ बेकाबू हो गई थी और सुरक्षा बलों से हथियार छीनने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू