जम्मू कश्मीर में तलाश अभियान के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:26 IST2021-09-21T23:26:14+5:302021-09-21T23:26:14+5:30

One person injured in firing during search operation in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर में तलाश अभियान के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

जम्मू कश्मीर में तलाश अभियान के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

श्रीनगर, 21 सितंबर जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में बीरवाह इलाके के लक्ष्मणपुरा में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान गोलीबारी हुई और पैर में गोली लगने से बिलाल अहमद नाम का व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमद को जिन परिस्थितियों में गोली लगी, उस बारे में विरोधाभासी सूचना मिली है।

बडगाम पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसमें बिलाल अहमद राठेर नाम का व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान जारी है।’’

हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अहमद के पैर में सुरक्षा बलों ने गोली मारी क्योंकि रुकने के लिए कहे जाने पर वह नहीं रुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person injured in firing during search operation in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे