लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आईआईटी फ्लाईओवर के पास हादसे में एक व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली में आईआईटी फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह एक 'कैंटर’ ट्रक को कथित तौर पर एक डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 'कैंटर’ ट्रक का सहायक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तड़के करीब चार बजे हुए इस हादसे से सुबह के समय जाम की स्थिति पैदा हो गई।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यातायात अलर्ट में कहा, "कृपया राव तुलाराम मार्ग से एसडीए-आईआईटी-मुनिरका रोड पर जाने से बचें, दुर्घटना के कारण ट्रैफिक बहुत अधिक है। ट्रैफिक को अफ्रीका एवेन्यू से डायवर्ट किया गया है।"

पुलिस के मुताबिक, डंपर में कंक्रीट लदा हुआ था और उसका चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'कैंटर’ ट्रक का सहायक द्वारका निवासी जसबीर वाहन के अंदर फंस गया और दमकल विभाग को उसे बाहर निकालना पड़ा।

जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी मित्सुबिशी कैंटर ब्रांड नाम से ट्रक का निर्माण करती है।

उन्होंने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि किशनगढ़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के बाद मौके से भागे डंपर चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं