महाराष्ट्र में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
By भाषा | Updated: November 17, 2021 09:21 IST2021-11-17T09:21:06+5:302021-11-17T09:21:06+5:30

महाराष्ट्र में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
पालघर, 17 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक मस्जिद के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 49 वर्षीय शख्स को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात को मनोर रोड पर हुई। पीड़ित की पहचान जावेद लुलानिया के रूप में हुई है और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।