लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति अन्य 400 को संक्रमित कर सकता है

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, एक अप्रैल महाराष्ट्र कोविड-19 कार्यबल के प्रमुख डॉ.संजय ओक ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक कोविड-19 मरीज अन्य 400 लोगों को संक्रमित कर सकता है, इसलिए मास्क, साफ-सफाई और सामाजिक दूरी का कोई विकल्प नहीं है।

ओक ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के कोविड-19 मरीजों में सर्दी जुकाम, हल्का बदन दर्द और चक्कर जैसे नए लक्षण देखने को मिले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर कोरोना वायरस हमारी नाक के जरिये फैलता है। एक कोविड-19 मरीज कम से कम अन्य 400 लोगों को संक्रमित कर सकता है।इसलिए मास्क पहनने, साफ-सफाई और सामाजिक दूरी का अनुपालन करने का कोई विकल्प नहीं है।’’

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सामान्य सर्दी जुकाम, हल्का बदन दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण मरीजों में सामने आए हैं और ऐसे लक्षण सामने आने पर लोग डॉक्टर से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर देते हैं।’’

ओक ने कहा, ‘‘मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा कोई भी लक्षण आने पर कोविड-19 संक्रमण मान कर इलाज करना चाहिए और उसी के अनुकूल दवा दी जानी चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सभी को टीका मुहैया कराने के लिए पर्याप्त मदद उपलब्ध नहीं करा रहा है।

ओक ने कहा, ‘‘ बड़े पैमाने पर टीकाकरण करने में कुछ चुनौतिया हैं। हम घर-घर जाकर टीका लगाने की अनुमति चाहते हैं। राज्य सरकार इसे लागू करने को तैयार है लेकिन केंद्र सरकार की अनुमति के बिना हम नहीं कर सकते।’’

अधिकारी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आबादी बाहर नहीं आ सकती और ऐसे लोगों को उनके घर पर ही टीका लगाया जा सकता है।

उन्होंने साथ ही कहा कि वायरस से सुरक्षा के मुकाबले टीके से होने वाला दुष्प्रभाव कुछ भी नहीं है।

ओक ने कहा, ‘‘ऐसी खबरें है कि कुछ राज्यों में घर-घर जाकर टीकाकरण की शुरुआत हुई है और महाराष्ट्र को भी ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य को जून तक बड़ी आबादी का टीकाकरण करने में सक्षम होना चाहिए।’’

जब ओक से महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। महाराष्ट्र कोविड-19 के मामलों को ईमानदारी से दर्ज कर रहा है, इसलिए हमारे आंकड़े अधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल