चुरू गैंगवार मामले में एक व्यक्ति हिरासत में, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:53 IST2021-02-06T20:53:38+5:302021-02-06T20:53:38+5:30

One person in custody in Churu gangwar case, station in-charge line spot | चुरू गैंगवार मामले में एक व्यक्ति हिरासत में, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

चुरू गैंगवार मामले में एक व्यक्ति हिरासत में, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

जयपुर छह फरवरी राजस्थान के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में कथित गैंगवार मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जबकि संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक (एसओजी) अशोक राठौड़ ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मारे गए चारों व्यक्तियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

ढाणी मौजी गांव में शुक्रवार को कथित गैंगवार के चलते हुई गोलीबारी में एक हिस्ट्रीशीटर और दो ग्रामीणों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘शवों को आज पोस्टमार्टम के बाद परिवार जनों को सौंप दिया गया। एक व्यक्ति को कल रात हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच चल रही है।’’

चुरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने कहा कि एक आरोपी को पकड़ा गया है और हमीरवास के पुलिस थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इससे पहले दिन में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई सहित अपनी मांगों को लेकर शवों का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों की समझाने पर वे मान गए।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की घटना आपसी गैंगवार का नतीजा है जिसमें अपराधी संपत नेहरा गिरोह के छह हमलावरों ने हमीरवास थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप स्वामी को लक्ष्य बनाकर गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर आये छह हमलावरों ने ढाणी मौजी गांव में बैठे स्वामी पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे स्वामी और दो अन्य ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना में एक हमलावर भी मारा गया।

वहीं विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना को लेकर शनिवार को भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने चुरू जिले में गैंगवार व जयपुर के जैन मन्दिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘गहलोत के राज में प्रदेश में ना लोग सुरक्षित हैं, ना मन्दिर में भगवान सुरक्षित हैं, केवल अपराधी सुरक्षित हैं और उनके हौसले बुलंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person in custody in Churu gangwar case, station in-charge line spot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे