लाइव न्यूज़ :

पलामू में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:09 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 24 दिसम्बर झारखंड के मेदिनीनगर से दो किलोमीटर दूर चौनपुर थानान्तर्गत शाहपुर में शुक्रवार सुबह एक टेम्पो और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में टेम्पो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और टेम्पो में सवार यात्रियों समेत छह राहगीर घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मेदिनीनगर-शाहपुर मार्ग में कोयल सेतु को तीन घंटे तक जाम कर दिया जिसे पुलिस हस्तक्षेप के बाद हटाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो मेदिनीनगर से शाहपुर जा रहा था और ट्रक चौनपुर से मेदिनीनगर आ रही थी तभी उक्त सेतु से करीब पचास गज पहले दोनों के बीच भिड़ंत हो गयी जिसमें टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उस रास्ते से गुजर रहे तीन राहगीर तथा टेम्पो सवार तीन लोग घायल हो गए।

इस बीच चौनपुर थाने के प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए