लाइव न्यूज़ :

दीमापुर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, फूस की छत वाले 100 घर तबाह

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:30 IST

Open in App

दीमापुर, 29 अप्रैल नगालैंड के दीमापुर जिले में बर्मा शिविर में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई जबकि फूस की छत वाले 100 से वाले मकान नष्ट हो गए।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को मध्यरात्रि में हुई।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त इलाके में बिजली नहीं थी।

सूत्रों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिये चार दमकलों को लगाया गया और अग्निशमन कर्मियों को इसपर नियंत्रण करने में तकरीबन तीन घंटे का समय लगा।

अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए क्योंकि उनके फूस की छत वाले घर आग में नष्ट हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos