लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:29 IST

Open in App

पन्ना (मप्र) 21 जुलाई मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ संरक्षित क्षेत्र (पीटीआर) के एक गांव के पास जंगली भालू ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला।

पीटीआर के क्षेत्र निदेशक उत्तर कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई, जब बगौंहा गांव का रहने वाला एक चरवाहा हरदास अहिरवार अपनी भैंस की तलाश में जंगल की ओर गया था।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आशंका है कि जंगली भालू ने हरदास पर हमला किया और इसमें वह मारा गया।

पीटीआर अधिकारियों ने बताया कि भैंस की तलाश में जंगल गया हरदास जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में गए, वहां जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला।

मृतक के परिवार के सदस्य ने संदेह व्यक्त किया है कि बाघ के हमले में हरदास मारा गया।

हालांकि शर्मा ने कहा कि जिस इलाके में यह घटना हुई है , वहां एक भालू की मौजूदगी पाई गई है। इसके अलावा घटनास्थल का निरीक्षण के बाद भी यह संकेत मिला है कि भालू ने हरदास पर हमला किया और इससे उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे