लाइव न्यूज़ :

ठाणे में सड़क पर बने गड्ढे के चलते मोटरसाइकल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:22 IST

Open in App

ठाणे, 22 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सड़क पर बने गड्ढे से मोटरसाइकल के टकराने से एक 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दुर्घटना घोड़बंदर रोड पर गायमुख टोल बूथ के पास मंगलवार को हुई।

उन्होंने कहा कि मुंब्रा कस्बे के अमृत नगर का रहने वाला व्यक्ति ठाणे शहर की ओर जा रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल एक गड्ढे से टकरा गई।

वह व्यक्ति अपने वाहन से गिर गया और उसके सिर और उसेगंभीर चोटें आईं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसे एम्बुलेंस से ठाणे के सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि कसारवडावली पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

पिछले एक सप्ताह में ठाणे जिले में हुई यह इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले 16 सितंबर को मुंबई-नासिक हाईवे पर मनकोली नाका पर ऐसी ही दुर्घटना से एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वे गणपति उत्सव के दौरान अपने एक रिश्तेदार के घर पूजा कर घर लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह