लाइव न्यूज़ :

गोड्डा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 00:23 IST

Open in App

गोड्डा, 11 जून झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थानाक्षेत्र के दिग्घी पंचायत अंतर्गत खुटहरी गांव के निकट बृहस्पतिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विभाष चौधरी (55) बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपा हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसी दौरान अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और इसकी जानकारी मेहरमा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी का 5 वर्ष पूर्व देहांत हो गया है और उसके दो पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि मृतक किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो