लाइव न्यूज़ :

पालघर में किले से गिरने से एक शख्स की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:31 IST

Open in App

पालघर, सात नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक किले से गिरने से 33 वर्षीय शख्स की मौत हो गयी। व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था।

पालघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को कलदुर्ग किले में हुई जो एक पहाड़ी पर स्थित है। मृतक की पहचान ओमकार भटावदेकर के रूप में की गयी है और वह पांच अन्य लोगों के साथ किला देखने गया था।

उन्होंने बताया कि जब वे किले पर चढ़ रहे थे तो ओमकार का पैर फिसल गया और वह सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर पहाड़ी से गिर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?