लाइव न्यूज़ :

दोस्त के घर पर नववर्ष की पार्टी के दौरान छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 20:31 IST

Open in App

कोलकाता, एक जनवरी दक्षिणी कोलकाता के पर्णश्री इलाके में एक घर की छत से गिरने के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अप्पू मल्लिक बृहस्पतिवार की देर रात पारुई दास रोड पर अपने एक दोस्त के तीन मंजिला घर की छत से गिर गया।

पर्णश्री पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने शराब का सेवन किया था और बेचैनी की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा,‘‘वह उल्टी करने के लिए छत के किनारे पर गया और वहां से गिर गया। बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।”

इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने शहर के हाल्टू इलाके में एक फ्लैट से एक शिक्षक का शव बरामद किया।

गरफा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह शख्स बृहस्पतिवार रात को एक पार्टी में भाग लेने के बाद सोने चला गया और वह सुबह मृत पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि नादिया जिले के एक स्कूल में शिक्षक के रुप में कार्यरत इस व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताकि उसकी मौत का कारण पता चल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह