लाइव न्यूज़ :

दमकल गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:24 IST

Open in App

नोएडा, चार जुलाई नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन के पास रविवार को दमकल गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दमकल गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सेनिटाइजेशन का काम करके दमकल विभाग की गाड़ी वापस लौट रही थी कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार मनोज विश्वकर्मा इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाले विश्वकर्मा चंदौली जनपद का रहने वाला था ।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में बीती रात आग लग गई और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो