लाइव न्यूज़ :

कोटा में कोविड-19 रोधी टीका लेने के एक दिन बाद व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:48 IST

Open in App

कोटा, चार मार्च यहां के एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लेने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति की मौत के कारणों का पता लगाने के लिये उसकी पोस्टमॉर्टम कराई गई है।

देवली मांजी थाने के एसएचओ रामावतार शर्मा ने कहा कि परिवार की मांग पर एक मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। परिवार को संदेह है कि टीका की वजह से पैदा हुई जटिताओं के कारण व्यक्ति की मौत हुई।

उन्होंने कहा व्यक्ति की मौत के बाद सीआरपीसी की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है ताकि अप्राकृतिक मौत के ठीक-ठीक कारणों का पता लगाया जा सके।

कोटा जिले के गरमोडी गांव के निवासी बहादुर सिंह राजपूत ने देवली-मांजी थाने के अंतर्गत बालूहेडा इलाके में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक बुधवार दोपहर को ली थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक निगरानी रखे जाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि सिंह के परिवार के सदस्यों ने पुलिस से कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार सुबह चाय पीने के दौरान चक्कर महसूस हुआ और वह गिर गये। इसके बाद उन्हें कस्बे के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोटा के रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ ऑफिसर और जिले में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ.देवेंद्र झालानी ने टीके से पैदा हुई जटिलता से मौत होने की संभावना को खारिज किया।

उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले में 114 लोगों को टीका दिया गया लेकिन किसी को भी प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित