लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में नौ साल की लड़की की हत्या के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 14:33 IST

Open in App

कोलकाता, पांच फरवरी शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जोरबागान क्षेत्र में स्थित एक आवासीय इमारत की सीढ़ियों से बृहस्पतिवार को लड़की का शव बरामद हुआ था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

स्थानीय लोगों का दावा है कि लड़की के परिवार वालों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वह क्षेत्र में स्थित एक आवासीय इमारत के सुरक्षा गार्ड का काम करता है। उसके बयानों में विरोधाभास है इसलिए शक है कि वह कुछ जानता है और बता नहीं रहा।”

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता पुलिस के ‘डिटेक्टिव' विभाग ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

पुलिस की ओर से कहा गया था कि नौ साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर हत्या की गयी।

मृतका शहर के शोभाबाजार क्षेत्र की रहने वाली थी और जोडाबागान में अपने मामा के घर जा रही थी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्ची बुधवार शाम से लापता थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित