लाइव न्यूज़ :

ट्रक के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक लापता

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:28 IST

Open in App

गोपेश्वर, 17 दिसंबर उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ और गोविंद घाट के बीच टय्या पुल के समीप सुबह हुए हादसे के वक्त यह ट्रक चारधाम सड़क निर्माण का मलबा ‘डंपिंग जोन’ में डाल रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क की सुरक्षा दीवार ढ़ह गई और ट्रक अलकनंदा नदी में गिर गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में जिले के पोखरी निवासी दोनों लोग 40 वर्षीय वासुदेव सिंह और 55 वर्षीय जगदीश पुंडीर भी ट्रक के साथ नदी में जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की खोजबीन शुरू की जिसके बाद वासुदेव का शव बरामद हो गया जबकि पुंडीर अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां