लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सीवर की सफाई करने उतरे एक व्यक्ति की मौत और तीन बेहोश, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: November 24, 2019 06:49 IST

मंत्री ने पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता से जाँच रिपोर्ट तलब की है और मृतक सफाईकर्मी के परिवार को दस लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर में शनिवार को सीवर की सफाई करने उतरे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य बेहोश हो गए। पुलिस ने बताया कि सफाई का काम लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के एक अधिकारी द्वारा कराया जा रहा था। इस बीच एक सरकारी बयान में दावा किया गया कि व्यक्ति एक खुली नाली में गिरा था। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन ने घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं।

मंत्री ने पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता से जाँच रिपोर्ट तलब की है और मृतक सफाईकर्मी के परिवार को दस लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। पुलिस ने कहा कि मृतक अशोक समेत तीन व्यक्तियों को पीडब्लूडी ठेकेदार द्वारा एक गैस एजेंसी के समीप सीवर की सफाई करने के लिए काम पर रखा गया था। कुछ समय बाद जब वे सीवर से बाहर नहीं आए तब पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

सफाईकर्मियों को पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों की सहायता से सीवर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्तियों का पीतमपुरा स्थित भगवान महावीर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अंतर्गत एक मामला दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए