महिला की हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:46 IST2021-01-10T20:46:53+5:302021-01-10T20:46:53+5:30

One person committed suicide after killing the woman | महिला की हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने खुदकुशी की

महिला की हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने खुदकुशी की

अंबाला, 10 जनवरी हरियाणा के अंबाला शहर में हाल ही में नगर परिषद का चुनाव लड़ने वाली 55 वर्षीय एक महिला की रविवार को एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस वे यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि करनाल के रहने वाले इशम सिंह ने अंबाला छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चुनाव लड़ने वाली अमरजीत कौर सोढी की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सोढ़ी ने भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ हरियाणा जन चेतना पार्टी के टिकट पर वार्ड नंबर छह से पार्षदों का चुनाव लड़ा था।

पुलिस ने बताया कि वह रविवार शाम को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली अपनी परिचित पुष्पा से मिलने गई थी। वाइन ठेकेदार सिंह वहां पहुंच गया और उसे गोली मार दी।

सोढ़ी के बेटे ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सिंह ने उसकी मां को गोली क्यों मारी। उनकी मां की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person committed suicide after killing the woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे