लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल ने कहा- 'बिहार से लोग 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख का इलाज करवाकर वापस चले जाते हैं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 13:24 IST

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की अपनी क्षमता है और दिल्ली कैसे पूरे देश की सेवा कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की अपनी क्षमता है और दिल्ली कैसे पूरे देश की सेवा कर सकती है?इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि एनआरसी लागू हुई तो तिवारी को दिल्ली छोड़ना पड़ेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा कि बिहार से एक आदमी 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली में आता है और 5 लाख रुपए का इलाज करवाकर वापस चला जाता है। उन्होंने कहा कि इससे हमें खुशी मिलती है कि वे हमारे ही देश के लोग है। 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की अपनी क्षमता है और दिल्ली कैसे पूरे देश की सेवा कर सकती है। लेकिन दिल्ली की अपनी क्षमता है, दिल्ली कैसे पूरे देश की सेवा कर सकती है? इसके बाद उन्होंने कहा कि जरूरत है कि सारे देश की व्यवस्था सुधरे। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक केजरीवाल ने यह बयान रविवार (29 सितंबर) को दिया था। वहीं, केजरीवाल के बयान से राजनीति शुरू हो गई है। बता दें कि  बीजेपी और जेडीयू उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि दवाईंयों के लिए लंबी-लंबी लाइने लगती हैं। उसका कारण यह है कि बहुत से लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं इलाज करान के लिए। उन्होंने कहा कि हमने बॉर्डर के अस्पताल में सर्वे कराया था  जिसमें 80% के लोग बाहर से इलाज कराने आए थे।

इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में भी एनआरसी लागू किए जाने की मांग की थी। इस पर केजरीवाल ने उनपर तंज कसते हुए कहा था कि एनआरसी लागू हुई तो तिवारी को दिल्ली छोड़ना पड़ेगा।

मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा, 'क्या वह यह कहना चाहते हैं कि पूर्वांचल के लोग घुसपैठिए हैं? क्या दूसरे राज्य के लोगों को सीएम विदेशी मानते हैं? मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। एक आईआरएस अफसर को कैसे नहीं पता कि एनआरसी क्या है?' उनके इस बयान से विवाद पैदा हो सकता हो गया। 

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है