लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 27.5 लाख रुपये के मूल्य की 'मेफेड्रोन' के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:56 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ-रोधी प्रकोष्ठ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 27.5 लाख रुपये मूल्य का करीब 275 ग्राम नशीला पदार्थ 'मेफेड्रोन' जब्त किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में शामिल होने का संदेह है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान मोहम्मद नवाज मोहम्मद ऐजाज शेख (24) के रूप में हुई है। वह वाहनों के पुर्जों का काम करता है। बुधवार को दक्षिण मुंबई के बाड़ा इमाम रोड पर उसके घर छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसके पास से 275 ग्राम 'मेफेड्रोन' जब्त किया है, जिसे एमडी भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ-रोधी अधिकारियों को आरोपी के पास 'मेफेड्रोन' होने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी । साथ ही यह भी पता चला था कि वह प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में शामिल है।

पुलिस को आरोपी के मादक पदार्थों के बड़े अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल होने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में दक्षिण मुंबई के जेजे मार्ग थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले में भी शेख वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?