लाइव न्यूज़ :

मप्र के महू में सेना के इलाके में तस्वीरें लेने के दौरान एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 26, 2021 21:14 IST

Open in App

महू (मप्र) 26 जनवरी मध्यप्रदेश के महू शहर में सैन्य इलाके में एक व्यक्ति को वहां तस्वीरें लेने के दौरान मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

महू के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) विनोद शर्मा ने बताया कि सेना के इलाके में एक व्यक्ति को तस्वीरें लेने के दौरान सेना के लोगों द्वारा पकड़ा गया। सैन्य अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान राजगढ़ जिले के निवासी मिथुन वर्मा के तौर पर हुई है। इस व्यक्ति को महू के छावनी क्षेत्र में बेवजह घूमते और वहां तस्वीरें लेते हुए पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा, “मिथुन बिहार रेजिमेंट की वर्दी पहने हुए था, जो सिपाही के रूप में अपनी रैंक दिखा रहा था। वह महू के आर्मी एरिया में माल रोड के पास अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें ले रहा था। जब सेना के खुफ़िया अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।”

शर्मा ने बताया कि अपना पहचान पत्र दिखाने का कहने पर उसने किसी अन्य सैनिक के आर्मी कैंटीन कार्ड की तस्वीर दिखाई। साथ ही उसकी टोपी पर बिहार रेजिमेंट का बिल्ला उलटा लगा था। उन्होंने बताया कि वह उस स्टेशन के बारे में भी जानकारी नहीं दे पा रहा था, जहां वह फिलहाल तैनात था।

उन्होंने कहा कि इन बातों के कारण सेना के अधिकारियों ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने कबूल किया कि वह पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में सुरक्षा गार्ड है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सेना के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महू पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण