लाइव न्यूज़ :

नेपाल सीमा पर एक व्यक्ति गिरफ्तार,एक करोड़ से अधिक रुपये की स्मैक बरामद

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:17 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), नौ जुलाई भारत नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के संयुक्त दल ने करीब एक करोड़ 22 लाख रूपये कीमत की स्मैक बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार रात रूपईडीहा थानांतर्गत सीमा के करीब भारतीय क्षेत्र के निकट पकड़े गये शफीक के कब्जे से 122 ग्राम स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ 22 लाख रुपये आकी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा पर मादक पदार्थ के तस्करों की धरपकड़ व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए एसएसबी के साथ मिलकर रात्रि गश्त अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव